फुटबॉल पर निबंध – हमारे दैनिक जीवन के खेलों का बहुत बड़ा महत्त्व होता है। फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है जो काफी मनोरंजक होता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ के लिहाज से भी फुटबॉल एक अच्छा खेल है। इसे खेलने से आपका शारीरिक व्यायाम हो जाता है।
फुटबॉल एक आउटडोर खेल है। इसे खेलने के लिए दो टीमों की आवश्यकता पड़ती है जिसमे 11-11 खिलाड़ी होते हैं। इस खेल में एक गेंद होती है जिसे पैर से ठोकर मारकर खेला जाता है और सबसे ज्यादा गोल बनाने वाली टीम को विजेता माना जाता है।
फूटबाल दुनिया के तकरीबन 200 से अधिक देशों में खेला जाता है। भारत, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, इंग्लैंड, रूस, कोलंबिया, पेरू, उरूग्वे, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, मोरक्को, नाइजीरिया, सेनेगल, कोस्टा रिका जैसे अन्य देशों में फुटबॉल खेला जाता है।
फुटबॉल खेल की जानकारी
फुटबॉल एक ऐसा खेल जितना खेलने में मजा आता है उतना ही मजा इसे देखने में भी आता है। फुटबॉल खेल बहुत पुराना खेल है और इसकी उत्पति चीन में हुई थी। चूँकि इस खेल में गेंद को पैर से मारा जाता है इसलिए इसका नाम फुटबॉल रखा गया है।
फुटबॉल का मैदान आयताकार होता है इसकी लंबाई 90 से लेकर 120 मीटर होती है जिसे साइड लाइन कहा जाता हैं। और मैदान की चौड़ाई 45 से लेकर 90 मीटर तक होती है जिसे खोल लाइन कहा जाता है। मैदान के बीच में एक रेखा खीचकर उसके दो भाग कर दिए जाते है।
फुटबॉल खेल को दो टीम मिलकर खेलती है जिसमे 11-11 खिलाड़ी शामिल होते है। इस खेल में एक टीम अपने सामने वाले विपक्ष टीम के भाग में गोल करने का प्रयास करती है। एक टीम गोल करती हैं तो विपक्ष टीम उसे गोल करने से रोकती है। फूटबाल टीम में गोल को रोकने के लिए एक गोलकीपर तैनात किया जाता हैं, जो विपक्ष टीम के गोल करने से रोकने में मदद करता हैं। इस खेल में गोलकीपर को छोड़कर टीम के अन्य किसी भी अन्य खिलाड़ी को गेंद को हाथ से छूने की इजाजत नहीं होती।
फुटबॉल का खेल 90 मिनट चलता है, जिसमे दोनों टीमों को 45-45 मिनट तक का समय दिया जाता है। फुटबॉल को पैरो की मदद से विरोधी टीम के गोल पोस्ट तक ले जाना पड़ता है। अगर टीम गोल करने में सफल होती है तो उसे एक पॉइंट मिलता है।
खेल का को संचालित करने के लिए एक निर्णायक होता है जिसे रेफरी कहा जाता है। रेफरी खिलाडिओं को सीटी के संकेत पर टोकता है और हार-जीत का निर्णय करता हैं। सभी खिलाड़ियों को रेफरी द्वारा लिए गए निर्णयों को मानना पड़ता है।
आज के समय में फुटबॉल एक अंतर्राष्ट्रीय खेल बन गया हैं। जिसका आयोजन हर 4 साल बाद वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के रूप में किया जाता है। फीफा वर्ल्ड कप में हुए अब तक की चार विजेता टीमें है 2002 में ब्राजील, 2006 में इटली, 2010 में स्पेन और 2014 में जर्मनी हैं।
फुटबॉल खेल के नियम
किसी भी खेल को खेलने के लिए उसके लिए कुछ नियम बनाये जाते हैं ताकि खेल को अच्छी तरह से खेला जा सके। फुटबॉल कुछ नियम बनाये गए है और इन्ही नियमों के तहत खिलाडियों को खेलना होता है। तो चलिए जानते हैं कि फुटबॉल खेल के नियम कौन-कौन से हैं।
- फुटबॉल मैच दो टीमों के बीच खेला जाता है जिसमें 11-11 खिलाड़ी शामिल होते हैं।
- टीम का मुख्य कार्य गोल मारना होता है।
- विरोधी टीम के सदस्यों को गोल स्कोर करने से रोकने का काम होता है।
- फुटबॉल का आकार 68 सेंटीमीटर से 70 सेंटीमीटर का होता है।
- फुटबॉल के नियमों का पालन करवाने के लिए और खेल का निर्णय लेने के लिए रेफरी तैनात होते हैं।
- यह खेल 90 मिनट तक चलता है, जिसमें दोनों टीमों को 45-45 मिनट का समय मिलता है।
- गोलकीपर को छोड़कर टीम के अन्य खिलाड़ी हाथ से गेंद को नहीं छू सकते है।
- अगर खिलाड़ी खेल के नियमों को तोड़ता है तो रेफ़री उसकी गलती के अनुसार लाल या पीला कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर कर सकता है।
- लाल कार्ड दिखाने का मतलब खिलाड़ी को खेल से बाहर करना होता है और उसकी जगह कोई नया खिलाड़ी भी नहीं आ सकता है।
- पीला कार्ड दिखाने का मतलब नियम तोड़ने वाले खिलाड़ी को खेल से बाहर करना लेकिन इस खिलाड़ी की जगह नया खिलाड़ी आ सकता है।
फुटबॉल खेल पर 10 लाइन
- फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है।
- फुटबॉल एक आउटडोर खेल है।
- फुटबॉल को पैर से ठोकर मारकर खेला जाता है।
- फुटबॉल का मैदान आयताकार होता है जिसमे पिच की लंबाई 100-110 मीटर और ड़ाई 64-75 मीटर होती है।
- फुटबॉल का आकार 68-70 सेमी और एक वृत्ताकार के रूप में होती है।।
- फुटबॉल मैच दो टीमों के बीच खेला जाता है जिसमें 11-11 खिलाड़ी सम्लित होते हैं।
- इस खेल की अवधि 90 मिनट की होती है, जिसमें दोनों टीमों को 45-45 मिनट का समय मिलता हैं।
- खेल का संचालक और निर्णाय लेने के लिए रेफरी तैनात रहता है।
- खेल में स्ट्राइकर का मुख्य कार्य गोल मारना होता है।
- खेल में गोलकीपर का मुख्य कार्य गोल होने से रोकना है।
इन्हें भी पढ़े –