मेरा प्रिय खेल पर निबंध | Mera Priya Khel Par Nibandh

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेरा प्रिय खेल पर निबंध – मानव जीवन में खेल का बहुत बड़ा महत्त्व है। हर किसी व्यकित को कोई ना कोई खेल पसंद होता है। खेल दो प्रकार के होते हैं इनडोर गेम्स और आउटडोर गेम्स।

जब कोई खेल किसी कमरे में खेला जाता है तो उसे इनडोर गेम्स कहते हैं जैसे लूडो, कैरमबोर्ड, शतरंज, साप सीढ़ी आदि। जब कोई खेल बाहर मैदान में खेला जाता है तो उसे आउटडोर गेम्स कहते हैं जैसे क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन आदि।

निबन्ध भी एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमे एक विषय पर अपने विचार लिखने को कहा जाता है। आज के इस पोस्ट में हम मेरा प्रिय खेल पर निबंध लिखना सिखाएंगे।

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट – Mera Priya Khel Cricket

क्रिकेट सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा खेल है। क्रिकेट को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खेला जाता है। क्रिकेट एक आउटडोर गेम है जिसमे हर टीम के ग्यारह खिलाड़ी होते है।

क्रिकेट दो पारी में खेला जाने वाला खेल होता है। जिसमे एक टीम बल्लेबाजी करती है तो दूसरी टीम फील्डिंग। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जितना रन बनाती है , दूसरी टीम को जीतने के लिए उससे ज्यादा रन बनाना पड़ता है।

क्रिकेट का निर्णय लेने के लिए दो अंपायर तैनात रहते है, लेकिन कभी-कभी ये लोग भी निर्णय लेने में असमर्थ होते हैं फिर थर्ड एंपायर की आवश्यकता पड़ती है। जो टीवी स्क्रीन की माध्यम से अपना फैसला देता है।

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट पर 10 लाइन

मेरे प्रिय खेल क्रिकेट पर 10 लाइन निम्नलिखित है-

  1. क्रिकेट दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय खेल है।
  2. इस खेल को बच्चो से लेकर बड़े-बुजुर्ग सभी पसंद करते है।
  3. क्रिकेट में 11 खिलड़ियों की एक टीम होती है।
  4. इस खेल में एक टीम बैटिंग करती है तो दूसरी टीम फील्डिंग करती है।
  5. यह खेल बाहर मैदान में खेला जाता है, जिसे पिच कहते।
  6. पिच के दोनों तरफ 3-3 स्टम्प गाड़े जाते हैं। दोनों स्टम्प के बीच की दूरी लगभग 22 गज होती है।
  7. क्रिकेट को खेलने के लिए बल्ले और गेंद की आवश्यकता पड़ती है।
  8. इस खेल का निर्णय लेने के लिए अम्पायर तैनात किये जाते है।
  9. क्रिकेट में जीत उसी टीम को मिलती है जिसके सबसे ज्यादा रन होते हैं।
  10. जीतने वाली टीम को पुरस्कार दिया जाता है।
  11. और पढ़े –क्रिकेट पर निबंध

मेरा प्रिय खेल फुटबॉल – Mera Priya Khel Football

फुटबॉल एक रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण खेल है। जिससे बाहर मैदान में दो टीमों के बीच में खेला जाता है। दोनों फुटबॉल की टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं।

इस खेल को खेलने के लिए गेंद को मैदान के बिल्कुल बीच में रखा जाता है। फिर खिलाड़ी किक मारकर खेल को शुरू करते है। इस खेल को खेलने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है।

जिसमे दोनों टीम को 45 – 45 मिनट का समय मिलता है। इस समय के अंतराल जो टीम सबसे ज्यादा गोल करती है उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है।

मेरा प्रिय खेल फुटबॉल पर 10 लाइन

मेरे प्रिय खेल फुटबॉल पर 10 लाइन निम्नलिखित है-

  1. फुटबॉल एक लोकप्रिय खेलो मे से एक है।
  2. फुटबॉल मैदान में दो टीमों के खिलाड़ियो द्वारा खेला जाता है।
  3. यह खेल दो टीमों के बीच में खेला जाता है।
  4. दोनों टीमों मे 11-11 खिलाड़ी होते है।
  5. खेल का अधिकतम समय 90 मिनट का होता है।
  6. टीम में एक गोलकीपर होता है और उसका क्षेत्र निर्धारित होता है।
  7. खेल का निर्णय रेफरी द्वारा लिया जाता है।
  8. इस खेल मे फुटबॉल को पैर से किक मारकर खेला जाता है।
  9. जो टीम सबसे ज्यादा गोल करती है, उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है।
  10. फुटबॉल खेलने से शारीरिक व्ययाम होता है।

मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन – Mera Priya Khel Badminton

बैडमिंटन एक अच्छा खेल है जिसे हर उम्र के लोग बड़ी आसानी से खेल सकते हैं। आम तौर पर यह खेल दो लोगों के बीच खेला जाता है, लेकिन कई बार 4-6 लोग मिलकर खेलते हैं।

बैडमिंटन के खेल का मैदान आयताकार होता है और इसकी लंबाई 44 फीट तथा चौड़ाई 17 फीट होती है। मैदान के बीचोंबीच एक जाली लगाई जाती है, इस जाली को नेट कहा जाता है।

इस नेटी के दोनों ओर खिलाड़ी खड़े रहते हैं। इस खेल को खेलने के लिए रैकेट और सटल कॉल की आवश्यकता पड़ती है जिसे जिसे चिड़िया बल्ला भी कहा जाता है।

बैडमिंटन खेल में कुल 21 पॉइंट होते हैं। जो खिलाड़ी इन 21 पॉइंट को हासिल कर लेता है वह अगले दौर में चला जाता है। इस खेल में हर खिलाड़ी का प्रयास होता है कि, अपने प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी के कोर्ट में शटल कॉक गिर जाए जिससे पॉइंट कम होते हैं।

मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन पर 10 लाइन

मेरे प्रिय खेल बैडमिंटन पर 10 लाइन निम्नलिखित है-

  1. बैडमिंटन एक लोकप्रिय खेल है।
  2. इसे हर आयु के लोग आसानी से खेल सकते हैं।
  3. बैडमिंटन के खेल का मैदान आयताकार होता है।
  4. इसके मैदान के बीच में एक जाली बांध कर खेला जाता है।
  5. इस खेल को खेलने के लिए दो लोग की आवश्यकता होती है।
  6. इस खेल को खेलने के लिए चिड़ियाँ और बल्ला के आवश्यकता पड़ती है।
  7. इस खेल में हर खिलाडी का यही प्रयास होता है कि चिड़ियाँ अपने पाले में न गिरे।
  8. बैडमिंटन को 21 पॉइंट तक खेला जाता है।
  9. जो खिलाड़ी सबसे पहले 21 अंक प्राप्त कर लेता है वही विजेता होता है।
  10. बैडमिंटन खेलने से शरीर फुर्तीला रहता है।

इन्हें भी पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment