Ped Ka Paryayvachi Shabd in Hindi | पेड़ का पर्यायवाची शब्द हिंदी में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ped Ka Paryayvachi Shabd – पेड़ प्राकृतिक संसाधन का एक अनमोल तोहफ़ा है। पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवन जंतु पेड़ पर आश्रित रहते हैं। पेड़ से न सिर्फ हमें ऑक्सीजन मिलती हैं अपितु यह हमें कई सारे संसाधन प्रदान करता है जिससे जीवनयापन किया जाता है। पेड़ हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचाता हैं और आवश्यक वस्तुएँ जैसे कि, दवाइयाँ ,स्वच्छ हवा,स्वच्छ जल,वर्षा आदि में अपना प्रमुख योगदान देते हैं।

आज के इस पोस्ट में हम जानेगे कि पेड़ का पर्यायवाची शब्द क्या-क्या होते हैं। अक्सर बच्चों की परीक्षा में शब्द का पर्यायवाची शब्द पूछा जाता है। इसलिए इस पोस्ट में बताये गए सभी पर्यायवाची शब्दों को ध्यान से पढ़ें और याद रखें।

ped ka paryayvachi shabd
ped ka paryayvachi shabd

पेड़ का पर्यायवाची शब्द क्या है – Ped Ka Paryayvachi Shabd Kya hai

पेड़ का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित होते हैं जैसे वृक्ष, पादप, विटप, तरु, गाछ, द्रुम, दरख्त, बूटा, रुख, पुष्पद।

पेड़Ped
 वृक्ष Vriksh
 पादप Padap
 विटप Vitap
 तरु Taru
 गाछ Gaachh
 द्रुम Drum
 दरख्त Darakht
 बूटा Boota
 रुख Rukh
 पुष्पद Pushpad

पेड़ शब्द का वाक्यों में प्रयोग

  • मोहन के घर में नीम का पेड़ लगा है।
  • आधी के कारण आम का पेड़ गिर गया है।
  • रामलाल पेड़ के लकड़ियाँ लेने जंगल गया है।
  • अमरुद के पेड़ पर बन्दर बैठे हैं।
  • बरगद का पेड़ बहुत फैला रहता है।
  • खजूर का पेड़ में कांटे होते हैं।

पेड़ के बारे में 20 रोचक तथ्य

  1. दुनियाभ़र में पेड़ो की संख्या लगभग 30 खरब 40 अरब पेड़ है। इसका मतलब प्रत्येक व्यक्ति के लिए लगभग 422 पेड़ उपलब्ध हैं। लेकिन भारत में 1 व्यक्ति के लिए सिर्फ 28 पेड़ बचे हैं।
  2. दुनियाभर में हर साल लगभग 5 अऱब पेड़ लगाए जाते है, लेकिन सबसे बुरी बात कि 10 अऱब पेड़ काटे भी जाते हैं।
  3. एक पेड़ सालभर में लगभग 21.7 किलोग्राम कार्बनडाइ-ऑक्साइड अपने अंदर सोखता है और रोजाना 4 लोगो के लिए ऑक्सीजन देता है।
  4. दुनिया में सबसे अधिक पेड़ रूस में है 641 अऱब उसके बाद कनाडा में 318 अऱब, ब्राज़ील में 301 अऱब, अमेरिका में 228 अऱब और भारत में कुल 35 अऱब पेड़ बचे हैं।
  5. दुनियाभर में 20,000 पेड़ो की प्रजातियां पायी जाती हैं। और भारत में सबसे ज्यादा प्रजातियां वाले पेड़ पाए जाते हैं।
  6. बॉस सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेड़ है। इसके कुछ प्रजातियाँ 1 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ती हैं।
  7. एक पेड़ एक साल में जितनी कार्बनडाइ-ऑक्साइड अपने अंदर सोखता है उतनी कार्बनडाइ-ऑक्साइड एक कार 41600 किलोमीटर चलने पर पैदा कर देती है।
  8. पीपल, तुलसी, नीम और बरगद का पेड़ अन्य पेड़ों के मुकाबले सबसे ज्यादा आक्सीजन देते हैं।
  9. पेड़ अपना खाना-पीना 90% हवा से और 10% मिट्टी से लेता है।
  10. पेड़ों के आस पास रहने से मानसिक तनाव कम होता है।
  11. केले के पेड़ एक ऐसा प्राकृतिक रसायन मौजूद होता है जिससे मनुष्य को ख़ुशी महसूस होती है।
  12. केले के पेड़ की लम्बाई 20 फुट तक बढ़ सकती है।
  13. दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़ हाइपर्शन का पेड़ है। इसकी ऊंचाई 115.85 मीटर (380.1 फीट) है और यह रेडवुड नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया में स्थित है।
  14. पेड़ शोर को कम, मिट्टी के कटाव और बाढ़ आपदा रोकने में मदद करते हैं।
  15. दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ मैनचिनेल का पेड़ है। इसका फल खाने से किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है।
  16. ब्राजील दुनिया का एक ऐसा देश है जिसका नाम वहाँ के स्वदेशी ब्राजीलवुड के नाम पर रखा गया है।
  17. दुनिया का सबसे पुराना पेड़ ग्रैन अबुएलो का पेड़ है जो अम्रेरिका के चिली में स्थित है। यह पेड़ 5400 वर्ष पुराना है।
  18. बिजली गिरने का खतरा ओक (oak) के पेड़ पर अन्य पेड़ो के मुकाबले सबसे ज्यादा होता है।
  19. एक पेड़ एक साल में लगभग 2000 लीटर पानी चूस लेते हैं।
  20. पेड़ लगाने से जमीन में नमी और वातावरण शुद्ध रहता है।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट पेड़ का पर्यायवाची शब्द (Ped Ka Paryayvachi Shabd) जरूर पसंद आया होगा। अब आप इस पोस्ट के माध्यम से जान चुके हैं कि पेड़ का पर्यायवाची शब्द कौन-कौन से होते हैं। अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करे।

यह भी पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment