Aankh Ka Paryayvachi Shabd | आँख का पर्यायवाची शब्द

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aankh Ka Paryayvachi Shabd – आँख हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। आँखों से ही खूबसूरत दुनिया को देखते हैं, रंगों की पहचान करते हैं। हमारे शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति की आंखों का रंग और उनकी बनावट को देखकर व्यक्ति के स्वभाव को जान सकते है।

आज के इस पोस्ट हम जानेगे कि आँख के पर्यायवाची शब्द कौन-कौन से होते हैं। पर्यायवाची शब्द ऐसे शब्दों को कहा जाता है जिसका अर्थ एक सामान होता है। हिंदी व्याकरण में पर्यावाची शब्द एक महत्वपूर्ण टॉपिक होता है जिसका इस्तेमाल बहुत सोच समझकर करना चाहिए नहीं तो आप हास्यास्पद के शिकार हो सकते हैं।

aankh ka paryayvachi shabd
aankh ka paryayvachi shabd

आँख का पर्यायवाची शब्द क्या है – Aankh Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai

आँख का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित होते हैं जैसे लोचन, अक्षि, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, अक्षि, दीदा , चख, नैन, अम्बक, विलोचन, दृष्टि।

आँखAankh
 लोचन Lochan
 अक्षि Akshi
 नयन Nayan
 नेत्र Netra
 चक्षु Chakshu
 दृग Drig
 अक्षि Akshi
 दीदा Deeda
 चख Chakh
 नैनNain
 अम्बक Ambak
 विलोचन Vilochan
 दृष्टि Drishti

आँख के पर्यायवाची शब्द का वाक्यों में प्रयोग

  1. गोपाल का भाई एक आँख से काना हैं।
  2. रामलाल को रात के समय आँखों में धुंधलापन दिखाई देता है।
  3. अमन अपनी माँ को नेत्र चिकित्सालय लेकर गया है।
  4. बढ़ती उम्र के साथ आँखों की दृष्टि भी कम हो जाती है।
  5. सविता की आंख से पानी आ रहा है।
  6. राजू सड़क पर खड़े होकर आँख मार रहा है।
  7. मोहनी की आँखे बहुत सुन्दर है।
  8. टीचर बच्चों को आँख दिखाकर डाट रहे है।
  9. अमन की दाई आँख में चोट लग गई है।
  10. उल्लू की आँखे रात के अंधरे में भी देख सकती हैं।

आँख के बारे में 20 रोचक तथ्य

  1. एक व्यक्ति एक मिनट में औसतन 12 बार पलक झपकता है। इस हिसाब से पूरे दिन में 10 हज़ार बार और एक वर्ष में लगभग 3.5 करोड़ बार पलक झपकता हैं।
  2. अगर किसी व्यक्ति का पूरी जिंदगी भर का पलक झपकाने का समय जोड़ दिया जाए तो यह 1 वर्ष से अधिक बार हो सकता है।
  3. आँख खोलकर छींकना संभव नहीं है।
  4. व्यक्ति की एक आँख का औसतन वज़न 8 ग्राम होता है।
  5. नवजात शिशुओ के रोते समय आँसू तब तक नही आते जब तक वो 4 से 13 सप्ताह के ना हो जाएं इस दौरान उनके रोते समय केवल आवाज़ ही आती है।
  6. दुनियाभर में लगभग 4 करोड़ से अधिक लोग अंधे है।
  7. विश्व के 90% दृष्टिहीन लोग विकासशील देशों में रहते हैं।
  8. दुनियाभर के दृष्टिहीनों में 2 तिहाई से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
  9. चलती हुई ट्रेन, बसों और अन्य वाहन में पढ़ने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान हमारी आंखों पर जोर पड़ता है और आँखे कमजोर हो सकती है।
  10. किताब, अखबार को पर्याप्त रोशनी में पढना या लिखना चाहिए, जिससे आंखों पर जोर न पड़े।
  11. आँखों को जोर-जोर से नहीं रगड़ना चाहिए क्योंकि इससे रक्त वाहिनियां क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।
  12. मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी के सामने ज्यादा बैठने से आँखे सूखने लगती है।
  13. आँखों के ऊपर के बाल (भौ या आइब्रो) हर 64 दिन बाद बदलकर नए आ जाते हैं।
  14. जब हम कोई हैरान कर देने वाली चीज को देखने हैं तो हमारी आँखे 45% तक बड़ी हो जाती हैं।
  15. आमतौर पर मनुष्यों की आँखे भूरी होती है।
  16. जो कुछ भी हम अपनी ज़िंदगी में सीखते हैं उसका 80% आँखों की मदद से आता है
  17. आंख के आसपास की त्वचा को हमेशा साफ़ रखना चाहिए।
  18. रात में सोने से पहले आंखों को धो लेना चाहिए क्‍योंकि इससे दिनभर धूल-मिट्टी हट जाती है।
  19. सूर्य-ग्रहण नंगी आँखों से नही देखना चाहिए।
  20. दूसरे व्यक्ति का उपयोग किया गया तौलिया या रुमाल से अपनी आंखों नहीं पोछना चाहिए, इससे संक्रमण हो सकता है।

FAQs – Aankh Ka Paryayvachi Shabd

आँख का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

आँख का पर्यायवाची शब्द लोचन, अक्षि, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, अक्षि, दीदा, अम्बक, विलोचन, दृष्टि है।

आँख का समानार्थी शब्द क्या है?

आँख का समानार्थी शब्द नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, अक्षि, दीदा, चख, नैन, अम्बक, विलोचन, दृष्टि है।

आँख को और क्या क्या बोलते हैं?

आँख को अश्व, लोचन, अक्षि, नयन, नेत्र, अक्षि, दीदा, चख, नैन, अम्बक, विलोचन, दृष्टि बोलते हैं।

आँख का दूसरा अर्थ क्या है?

आँख शब्द का अर्थ नेत्र, चक्षु, दृग, अक्षि, दीदा, चख, नैन, अम्बक, विलोचन, दृष्टि है।

आँख के पर्यायवाची शब्द बताइए

आँख के पर्यायवाची शब्द नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, अक्षि, दीदा, चख, नैन, अम्बक, दृष्टि हैं।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट आँख का पर्यायवाची शब्द ( Aankh Ka Paryayvachi Shabd) जरूर पसंद आया होगा। आप आप जान चुके हैं कि आँख के पर्यायवाची शब्द कौन-कौन से होते हैं। पर्यायवाची शब्द बच्चों की परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए इन पर्यायवाची शब्दों को याद रखें, अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है।

यह भी पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment