Pani Ka Paryayvachi Shabd – पृथ्वी के सभी जीव-जंतु पेड़ पौधे पानी पर आश्रित रहते हैं. इसलिए कहा गया है कि जल ही जीवन है. बिना खाना के इंसान कुछ महीनो तक जीवित रह सकता है लेकिन बिना पानी के जीवन संभव नहीं है।
पानी शब्द के अनेक नाम है जिन्हें पानी के पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। अक्सर छोटी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों से उनकी परीक्षा में पानी का पर्यायवाची शब्द पूछा जाता है। आज के इस पोस्ट में हम जानेगे पानी का पर्यायवाची शब्द क्या-क्या होते है।

पानी का पर्यायवाची शब्द क्या है – Pani Ka Paryayvachi Shabd Kya hai
पानी का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित होते हैं जल, सलिल, उदक, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग, नीर, अंबु, अंभ आदि।
| पानी | Pani |
| जल | Jal |
| सलिल | Salil |
| उदक | Udak |
| तोय | Toy |
| जीवन | Jeevan |
| वारि | Vaari |
| पय | Pay |
| अमृत | Amrit |
| मेघपुष्प | Meghpushp |
| सारंग | Sarang |
| नीर | Neer |
| अंबु | Ambu |
| अंभ | Ambh |
पानी शब्द का वाक्यों में प्रयोग
- कमल पानी पी रहा है।
- मोहन की माँ कुंए से पानी भर रही है
- समुन्द्र का पानी खारा होता है।
- शहर में लोग मिनरल पानी पीते हैं।
- आज बिना पानी वाली सब्जी बनी है।
- इस तालाब का पानी सूख गया है
- कल रात में पानी बरस रहा था
- गर्मियों में पक्षियों के लिए बाहर पानी रखना चाहिए है।
- राजू ठंडे पानी से नहा रहा है।
- पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए।
पानी के बारे में 20 रोचक तथ्य
- पानी दो तत्वों से मिलकर बना होता है हाइड्रोजन (H) और ऑक्सीजन (O), जिसका रासायनिक सूत्र = H2O होता है।
- हाथी एक ऐसा जानवर होता है जो 5 किलोमीटर दूर से ही पानी होने का पता लगा सकता है।
- पानी के तीन गुण होते हैं रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन।
- पानी एक ऐसा पदार्थ है जो तीनो अवस्था में पाया जाता है ठोस, द्रव और गैस।
- पानी का तापमान -100°C करने पर ठोस यानी बर्फ और 100°C गैस पर बन जाता है।
- पृथ्वी पर पानी एकमात्र ऐसा पदार्थ है जो अपने ठोस अवस्था में द्रव से हल्का होता है। इसलिए बर्फ पानी में तैरती है।
- पानी का घनत्व 3.98°C होता है। बर्फ जमने पर इसका घनत्व कम हो जाता है तथा आयतन में 9% की बढ़ोत्तरी हो जाती है।
- पानी विद्युत का कुचालक होता है। इसलिए नमक मिलाने पर ही पानी में करंट प्रवाहित हो पाता है।
- पृथ्वी का तीन चौथाई भाग लगभा 71% पानी से ढका है लेकिन 1% ही पीने योग्य पानी है।
- अगर पूरी पृथ्वी पर मौजूद पानी को एक जग में भर दिया जाए, तो उसमें से 1 चम्मच ही पीने योग्य पानी होगा।
- पृथ्वी पर तीन प्रमुख महासागर महासागर है जिनमे से सबसे ज्यादा पानी प्रशांत महासागर ने समाया हुआ है।
- एक स्वस्थ मनुष्य का शरीर 70% पानी से बना होता है। शरीर में 10% पानी की कमी होने पर इंसान की मौत हो जाती है।
- जैली फिश एक ऐसी मछली होती है जिसके शरीर में 95% पानी भरा होता है।
- समुद्र का पानी खारा होता है। और यह पीने योग्य नहीं होता। समुद्र के 1 किलोग्राम पानी में 35 ग्राम नमक की मात्रा होती है।
- मनुष्य बिना भोजन के कई महीनों तक जीवित रह सकता है लेकिन बिना पानी के 1 हफ्ते से ज्यादा जीवित नहीं रह सकता है।
- मनुष्य के मस्तिष्क का 75%, खून का 83% , हड्डियों का 31% और दांत का 10% पानी होता है।
- शुद्ध पानी का रंग हल्का नीला दिखाई देता है।
- दुनिया का 20% शुद्ध पानी बेकाल झील समेटे हुए हैं जो रूस स्थित है।
- 80% बीमारियाँ केवल दूषित पानी पीने के कारण होती हैं।
- जिराफ एक ऐसा जानवर होता है जो बिना पानी पिए सबसे लंबे समय तक जीवित रह सकता है।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट पानी का पर्यायवाची शब्द ( Pani Ka Paryayvachi Shabd) जरूर पसंद आया होगा। अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे। इसके अलावा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करे।
यह भी पढ़े –