Aag ka paryayvachi shabd – एक समान अर्थ रखने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द कहा जाता है है। आज के पोस्ट में हम जानेंगे कि आग का पर्यायवाची शब्द कौन-कौन से होते हैं।
छोटे बच्चों की कक्षाओ में पर्यायवाची शब्दों को पढ़ाया जाता है साथ होम वर्क के रूप में में भी दिया जाता है। इसके अलावा बच्चों की वार्षिक परीक्षाओ में भी पर्यायवाची से संबधित प्रश्न देखने को मिलते है। हिंदी व्याकरण में पर्यावाची शब्द एक महत्वपूर्ण टॉपिक होता है। तो चलिए जानते हैं कि आग का पर्यावाची क्या-क्या होते हैं।

Agni Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai – अग्नि का पर्यायवाची शब्द क्या है
आग का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित होते हैं जैसे अग्नि, वह्नि, पावक, अनल, वायुसखा, दहन, धूमकेतु, कृशानु, ज्वाला, दव, हुताशन, रोहिताश्व, उष्मा, ताप, तपन, जलन, आतिश, पांचजन्य, ज्वाला, दावानल, दावाग्नि, बाड़व, वहि।
| आग | Aag |
| अग्नि | Agni |
| वह्नि | Vahni |
| पावक | Pavak |
| अनल | Anal |
| वायुसखा | Vayusakha |
| दहन | Dahan |
| धूमकेतु | Dhumketu |
| कृशानु | Krishanu |
| दव | Dav |
| हुताशन | Hutaashan |
| रोहिताश्व | Rohitaashv |
| उष्मा | Ushma |
| ताप | Taap |
| तपन | Tapan |
| जलन | Jalan |
| आतिश | Aatish |
| पांचजन्य | Paanchajany |
| ज्वाला | Jvaala |
| दावानल | Daavanal |
| दावाग्नि | Daavagni |
| बाड़व | Baadav |
| वहि | Vahi |
आग के पर्यायवाची शब्द का वाक्यों में प्रयोग
- जंगल में भयानक आग लगी है।
- राम ने अग्नि को साक्षी मानकर शादी किया।
- खाना बनाने के लिए आग जलानी पड़ती है।
- बच्चों को आग से दूर रखना चाहिए
- कुछ लोग आग में घी डालने का काम करते हैं
- खेत में आग लगने से किसान की सारी फसल जल गई
- ये बल्ब आग जैसा जल रहा है।
- पहाड़ से आग के शोले गिर रहे हैं।
- कपूर डालते ही दीपक की ज्वाला तेज हो गई।
- सीता माता को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा।
आग के बारे में 20 रोचक तथ्य
- आग एक रासायनिक प्रतिक्रिया है जो ईंधन, तापमन और ऑक्सीजन की मदद से जलती है।
- जब आग को कम ऑक्सीजन मिलती है तो पीले रंग की आग दिखाई देती है। और अधिकऑक्सीजन वाली आग का रंग नीला होता है।
- आमतौर पर एक मोमबत्ती लगभग 1000 डिग्री सेल्सियस या 1800 फ़ारेनहाइट तापमान पर जलती है।
- एक कमरे में आग जलाने से वहां की सारी ऑक्सीजन को ख़त्म कर सकती है जिससे चारो तरफ धुँआ और अन्य गैसें फ़ैल जायेंगी।
- पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहाँ आग जल सकती है।
- दो पत्थरों को आपस में रगड़ने से आ जल सकती है।
- आग की तुलना में हर साल धूम्रपान करने से ज्यादा लोगों की मृत्यु होती है।
- आग लगने से गर्मी और अन्य गैसे उत्पन्न होती है।
- आग की तीन तत्वों को दर्शाता है (ईंधन, ताप और ऑक्सीजन) इसलिए इसे दहन त्रिकोण भी कहा जाता है।
- आग को मुख्य रूप से चार श्रेणी में रखा गया है।
- लकडी , कागज , कपडा जूट जैसे पदार्थ A श्रेणी आते है। जब इस प्रकार के पदार्थों में आग लगती है तो उसे A श्रेणी की आग कहते हैं।
- डीजल, पेट्रोल, केरोसिन जैसे तरल पदार्थों की वजह से लगने वाली आग को B श्रेणी की आग कहते हैं।
- LPG, CNG जैसी सभी ज्वलनशिल गैसों को C श्रेणी में रखा गया है। C श्रेणी की आग B श्रेणी की और A श्रेणी की तुलना में अधिक खतरनाक होती है।
- जब शार्ट सर्किट या ढीले कनेक्शन के कारण आग उत्पन्न होती है तो उसे D श्रेणी की आग के नाम से जाना जाता है।
- प्रत्येक श्रेणी की आग बुझाने के लिए अलग-अलग प्रकार के अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया जाता है।
- A श्रेणी की आग को बुझाने के लिए पानी से भरे अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया जाता है।
- B श्रेणी की आग को बुझाने के लिए फोम टाइप, ड्राई पावडर या कार्बन डाई ऑक्साइड वाले अग्निशामक यन्त्र का इस्तेमाल किया जाता है।
- C श्रेणी की आग को बुझाने के लिए ड्राईपाउडर या शुष्क चूर्ण वाले अग्निशामक यन्त्र का इस्तेमाल किया जाता है।
- D श्रेणी की आग को बुझाने के लिए कार्बन टेट्रा क्लोराइड यानी CTC अग्निशामक यन्त्र का इस्तेमाल किया जाता है।
- अग्निशामक यन्त्र का इस्तेमाल करने से पहले यह पता होना चाहिए कि आग किस श्रेणी की है।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट आग का पर्यायवाची शब्द ( Aag Ka Paryayvachi Shabd) जरूर पसंद आया होगा। आप आप जान चुके हैं कि आग के पर्यायवाची शब्द कौन-कौन से होते हैं अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। इसके अलावा इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर करे, जिससे अन्य लोगो को सही जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़े –