Nadi Ka Paryayvachi Shabd – नदी भूतल पर प्रवाहित होने वाली जल की धारा हैं जो एक निश्चित मार्ग और दिशा में निरंतर बहती है और किसी बड़े महासागर में जाकर मिल जाती हैं। नदी के कई सारे स्रोत होते हैं जैसे कि बारिश का पानी, झील, हिमनद, झरना आदि।
आज के इस पोस्ट में हम हम जानेंगे कि नदी का पर्यायवाची शब्द क्या-क्या होते हैं। और इन शब्दों का अपने दैनिक जीवन में कैसे इस्तेमाल कर सकते है। इस वजह से यह पोस्ट बहुत उपयोगी होने वाला है इसलिए अंत तक जरूर पढ़ें।
नदी का पर्यायवाची शब्द क्या है – Nadi Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai
नदी का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित होते हैं सरिता, नद, नदिया, तटिनी, तटी, तरंगिणी, कल्लोलिनी, कगोलिनी, दरिया, दुकूलनी, दुकूलवती, धारावती, निम्नगा, निर्झरिणी, निर्झरी, शैवालिनी, शैलजा, स्त्रोतस्विनी, वाहिनी, जलमाला, कूलंकषा, तरंगवती, आपगा, कलकलनादिनी, पयस्विनी, प्रवाहिणी, समुद्रगा, स्त्रवंती, सरि, सरित, सलिला आदि।
सरिता | Sarita |
नद | Nad |
नदिया | Nadiya |
तटिनी | Tatini |
तटी | Tati |
तरंगिणी | Tarangani |
कल्लोलिनी | Kallilini |
कगोलिनी | Kagolini |
दरिया | Dariya |
दुकूलनी | Dukulani |
दुकूलवती | Dukoolwati |
धारावती | Dharawati |
निम्नगा | Nimgr |
निर्झरिणी | Nirjharini |
निर्झरी | Nirjhri |
शैवालिनी | Sheiwalini |
शैलजा | Seleja |
स्त्रोतस्विनी | Strotswini |
वाहिनी | vahini |
जलमाला | jalmata |
कूलंकषा | kulkansh |
तरंगवती | tarangwati |
आपगा | apaga |
कलकलनादिनी | kalkalnadini |
पयस्विनी | payswini |
प्रवाहिणी | prawagini |
समुद्रगा | samundraga |
स्त्रवंती | strawanti |
सरि | sari |
सरित | sarit |
सलिला | salila |
नदी के पर्यायवाची शब्द का वाक्यों में प्रयोग
- गंगा एक पवित्र नदी है।
- पिछले साल नदी में बाढ़ आ गई थी।
- गंगा नदी की पूजा की जाती है।
- गंगा नदी का पानी कई सालो तक ख़राब नहीं होता।
- नदी के पानी को गन्दा नहीं करना चाहिए।
- नदी का पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- कमल नदी में नहा रहा है।
- गर्मियों को कई नदियों का पानी सूख जाता है।
- रामू की भैस नदी में नहा रही है।
- इस नदी में पानी का बहाव तेज है।
नदी के बारे में 20 रोचक तथ्य
- दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है। इस नदी की लंबाई 6853किलोमीटर है।
- दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी अमेजन नदी है। इस नदी की लंबाई 6400 किलोमीटर है।
- दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी चीन की यांग्त्ज़ी नदी है। इस नदी की लंबाई 6,300 किलोमीटर (3915 मील) है।
- पूर्णिमा के दौरान अमेज़ॅन नदी पर ज्वारीय ताकतों के प्रभाव के कारण, 4 मीटर (13 फीट) की ऊंची लहरें उठती हैं।
- दुनिया की सबसे छोटी नदी डी नदी है। इस नदी की लंबाई सिर्फ 118 फीट (36 मीटर) है।
- अफ्रीका से बहने वाली नील नदी अब तक दो बार जमी और बर्फ से ढकी हुई थी।
- दुनिया की सबसे चौड़ी नदी रिओ डे ला प्लाटा ( Río de la Plata) है। इस नदी की चौड़ाई 220 किलोमीटर है।
- दुनिया की सबसे गहरी नदी कांगो नदी ( Congo River) है। इस नदी की गहराई 720 फीट है।
- सऊदी अरब दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर एक भी नदी नहीं है।
- दुनिया का सबसे ज्यादा नदियों वाला देश बांग्लादेश है। यहाँ लगभग 700 नदियाँ है और इसे ‘नदियों की भूमि’ के रूप में भी जाना जाता है।
- भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी है। यह भारत में 2525 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करती है।
- दुनिया की सबसे स्वच्छ नदी टेम्स नदी है। यह नदी सेवेन स्प्रिंग्स से निकलकर रैडिंग, मेडनहैड, विंड्सर, ईटन और लंदन जैसे शहरों से होती हुई 346 किलोमीटर का सफ़र तय करती है।
- कांगो एक ऐसी नदी है जो भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है।
- दुनिया की सबसे गंदी नदी ऑस्ट्रेलिया की रॉयल नदी है।
- दुनियाभर की नदियाँ हर साल लगभग 16 बिलियन टन चट्टानें और मलबा समुद्रों और महासागरों में ले जाती हैं।
- भारत की नर्मदा नदी उल्टी दिशा में बहती है। यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है ये खूबी इसे सभी नदियों से अलग बनाती है।
- गंगा नदी को पवित्र नदी माना जाता है। इसकी उपासना माँ तथा देवी के रूप में की जाती है।
- भारत सरकार ने गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी के रूप में घोषित किया है।
- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा नदी पहले स्वर्ग में थी, फिर भगीरथ कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने गंगा की धारा को पृथ्वी पर छोड़ा।
- गंगा के पानी में बैक्ट्रिया को खत्म करने वाली ’बैक्टीरियोफेज वायरस’ नामक एक वायरस मौजूद होता है। और गंगा का पानी कभी सड़ता नहीं है।
- हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि अगर मृत्यु के समय मरने वाले व्यक्ति को गंगाजल पिलाया जाए तो उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
FAQs – Nadi Ka Paryayvachi Shabd
नदी का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?
नदी का पर्यायवाची शब्द सरिता, नद, नदिया, तटिनी, तटी, तरंगिणी, कल्लोलिनी, कगोलिनी, दरिया, दुकूलनी है।
नदी का समानार्थी शब्द क्या है?
नदी का समानार्थी शब्द दुकूलवती, धारावती, निम्नगा, निर्झरिणी, निर्झरी, शैवालिनी, शैलजा, स्त्रोतस्विनी, वाहिनी, जलमाला, कूलंकषा है।
नदी को और क्या क्या बोलते हैं?
नदी को तरंगवती, आपगा, कलकलनादिनी, पयस्विनी, प्रवाहिणी, समुद्रगा, स्त्रवंती, सरि, सरित, सलिला बोलते हैं।
नदी का दूसरा अर्थ क्या है?
नदी शब्द का अर्थ नदिया, तटिनी, तटी, तरंगिणी, कल्लोलिनी, कगोलिनी, दरिया, दुकूलनी, दुकूलवती, धारावती है।
नदी के पर्यायवाची शब्द बताइए?
नदी के पर्यायवाची शब्द दरिया, दुकूलनी, दुकूलवती, धारावती, निम्नगा, निर्झरिणी, निर्झरी, शैवालिनी, शैलजा हैं।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट नदी का पर्यायवाची शब्द (Nadi Ka Paryayvachi Shabd) जरूर पसंद आया होगा। नदी का पर्यायवाची शब्द कई परीक्षाओं में पूछा जाता है इसलिए इनका अध्ययन अच्छी तरह करें। अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें। इसके अलावा इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp, Twitter जैसी सोशल मीडिया पर भी शेयर करने जिससे अन्य लोगो को भी सही जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़े –
- Hath Ka Paryayvachi Shabd
- Parvat Ka Paryayvachi Shabd
- Dharti Ka Paryayvachi Shabd
- Phool Ka Paryayvachi Shabd
- Raat Ka Paryayvachi Shabd