अग्निपथ योजना पर निबंध | Agneepath Yojana Par Nibandh

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अग्निपथ योजना पर निबंध – हमारे देश में ऐसे कई नौजवान हैं जो भारतीय सेना में सेना में भर्ती होना चाहते हैं। लेकिन भारतीय सेना के लिए भर्ती होना इतना आसान नहीं होता है। इसके लिए नौजवानो को परीक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ती है, इसके बाद कठिन ट्रेंडिंग करनी पड़ती है।

इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अग्निपथ योजना लांच की है। इस योजना के अंतर्गत देश के नौजवानो को 4 साल के लिए भारतीय सेना में भर्ती किया जाएगा।

अग्निपथ योजना क्या है – What is Agneepath Yojana in Hindi

अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून 2022 को भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया था। अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को भारतीय सेना की तीनों शाखाओं में (थलसेना, नौसेना और वायु सेना) भर्ती किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत 17.5 से 21 वर्ष की आयु के नौजवानो की भर्ती की जाएगी। और हर साल लगभग 46,000 नौजवानो का चयन होगा। चुने गए वीर सैनिकों को अग्निवीर” के नाम से जाना जाएगा।

अग्निवीरों की सेवा अवधि 4 वर्ष की होगी। इसके बाद केवल 25% अग्निवीरों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर स्थायी रखा जाएगा। जबकि बाकी अग्निवीरों को 11.71 लाख का पैकेज देकर घर भेज दिया जाएगा।

अग्निपथ योजना का मुख्य उद्देश्य

अग्निपथ योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय नौजवानों को 4 वर्ष के लिए सेना में भर्ती करना है। जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं का सेना में भर्ती होने का सपना पूरा हो जाए। साथ ही देश की सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत बनाया जा सके।

इस योजना के अंतर्गत युवाओं को भारतीय सेना की highskill training दी जायेगी जिससे वो प्रशिक्षित और अनुशासित बन सके। 4 वर्ष पूरे होने के बाद भी 25% अग्नीवीर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। बाकी अग्नीवीर 11.71 लाख का पॅकेज देकर सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। हालाँकि अन्य सरकारी नौकरियों में इन अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जायेगी।

अग्निपथ योजना की योग्यता

अग्निपथ योजना में भर्ती होने के लिए 17.5 वर्ष से 23 वर्ष उम्र होना चाहिए। उम्मीदवारों की योग्यता दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इस योजना में भी मेडिकल स्टैंडर्ड वहीं होंगे जो पहले सेना में भर्ती होने के लिए आवश्यक होते थे।

अग्निपथ योजना में चयन प्रक्रिया

अग्निपथ योजना में उम्मीदवारों को ठीक वैसे ही भरी किया जाएगा जैसे ही पहले से होता आ रहा है। इसमें उम्मीदवारों को नोटिस के अनुसार आवेदन करना होगा। अग्नीपथ योजना में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज़ की आवश्यकता पड़ेगी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र।

इसके बाद उनकी लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद उनका शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। सभी प्रक्रियायें पूरे होने के बाद उन्हें अग्निवीरों में नियुक्ति की जाएगी।

अग्नीपथ योजना के लाभ

  • अग्निपथ योजना में सिर्फ भारतीय नौजवानों को लिया जाएगा, जो भारतीय सेना बनकर अपना सपना पूरा करना चाहते हैं।
  • इस योजना के तहत तीनो भारतीय सेना (थलसेना, नौसेना और वायु सेना) में भर्ती की जायेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत हर साल 46,000 नौजवानों की भर्ती की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सैनिको को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा।
  • अग्निवीरों को पहले वर्ष में 30,000 रूपये प्रति माह की वेतन दी जायेगी।
  • इस योजना से देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
  • इस योजना से देश की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।
  • अग्निवीर सैनिको का कार्यकाल 4 साल तक रहेगा। हालांकि 25% अग्निवीर इसके बाद भी अपनी सेवा देते रहेंगे।
  • अग्निवीरों को भारतीय सेना प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • अग्निवरों को 4 साल के अंतराल में 48 लाख का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा।
  • शहीद होने पर परिवार को कुल 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

अग्निपथ योजना पर 10 वाक्य

  • अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने के थी।
  • इस योजन के अंतर्गत 17.5 – 21 वर्ष आयु के बीच के नौजवानों का चयन किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत हर साल लगभग 46,000 पदों भारतीय नागरिकों की भर्ती की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत पहले वर्ष में 4.76 लाख और चौथे वर्ष में 6.92 लाख का पॅकेज दिया जाएगा।
  • अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिकों को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा।
  • इस योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भारतीय सेना के रूप में भर्ती किया जाएगा।
  • 25% अग्निवीरों 4 साल के बाद भी स्थायी रूप से रखा जाएगा।
  • 4 वर्ष पूरे होने के बाद अग्निवीर को 11.71 लाख रुपए की राशि मुहैया कराई जायेगी, जिसपर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
  • 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अग्निवीरों को certificate दिया जाएगा।
  • 4 साल की सेवा देने के बाद इन अग्निवीरों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment